नमस्ते, मैं राजीव कुमार

राजनीति को मैं सन्यास की तरह देखता हूँ | भारत माता को परम वैभव के शिखर पर ले जाने हेतु प्रतिबद्ध हूँ ।

परिचय

नाम- राजीव कुमार
पिता का नाम- स्व० डॉ बिरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
जन्म- 25/12/1964
जन्मस्थान- पूर्णिया , बिहार
स्थायी पता - राजेंद्र नगर, मो ०-मधुबनी, जिला -पूर्णिया, बिहार |

शैक्षणिक योग्यता

स्नातक (भौतिक शास्त्र), पूर्णिया कॉलेज, पूर्णिया, बिहार।
सनदी लेखाकार, भारतीय सनदी लेखाकार संस्थान, कोलकाता चैप्टर |

पारिवारिक पृष्टभूमि

मेरे पिता स्व० डॉ० बिरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव जीवन पर्यंत संघ के स्वयंसेवक रहे तथा संघ के विभिन्न अनुसांगिको के माध्यम से जन कल्याण का कार्य आजीवन करते रहे | पूज्य पिता जी ने सत्रह वर्षो तक लगातार विश्व हिन्दू परिषद् के अंतर्गत जरुरतमंदों के लिए निशुक्ल चिकित्सालय चलाया | वे पूर्णिया शिशु मंदिर एवं विद्या मंदिर से संस्थापक सदस्यों में से एक थे | उनके आदर्शो का अनुसरण करते हुए हमारा परिवार निष्ठा पूर्वक जन सेवा का काम करता आया है।

करियर

मैं चार्टर्ड एकाउंटेंसी की प्रैक्टिस करता हूँ तथा राजीव बिरेन्द्र एंडएं कंपनी नामक फर्म में साझेदार हूँ | वर्तमान में मैं भारत सरकार के नवरत्न एन०बी०सी०सी (इंडिया) लिमिटेड का स्वतंत्र निदेशक हूँ तथा कंपनी के ऑडिट कमिटी की अगुवाई कर रहा हूँ |

स्वयंसेवक जीवन

१९७६
१९७६

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (ABVP) के कार्यकर्ता बने

मैं वर्ष १९७६ में बाल स्वयंसेवक के रूप में संघ से जुड़ा तथा मैं प्रथम वर्ष प्रशिक्षित हूँ | वर्ष १९८० में मेरे द्वारा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् की सदस्यता प्राप्त की गयी |

भारतीय जनता पार्टी में कार्य

वर्ष २००८ में मैं भारतीय जनता पार्टी का क्रियाशील सदस्य बना | तब से पार्टी के आदेशानुसार अपना योगदान देते रहा हूँ | वर्तमा न में जिला कार्यकारिणी का सदस्य हूँ |

राष्ट्र चिंतन एवं
सामाजिक कार्य के

0 वर्ष

लगभग तीन दशकों से सीमांचल एवं आस पास के क्षेत्र में प्रखरता से सांघिक विचारधारा को आगे बढाने का काम कर रहा हूँ | इन सीमा वर्ती क्षेत्रो में हो रहे घुसपैठ, धार्मिक अतिवादिता , संगठित अपराध, क्षेत्र में ड्रग टेररिज्म तथा इनके रोकथाम की नीतियों आदि विषयो पर मैंने अपना पक्ष संघ तथा भाजपा के वरिष्ट अधिकारीयों के सामने अपने वक्तव्यों , लेखों एवं पत्रों के माध्यम से कई बार रखा है | निज संस्था बिरेन्द्र मेमोरियल ट्रस्ट के माध्यम से मैं वंचित दलितों बंधुओ के बीच कई वर्षो से निरंतर कार्य करता आया हूँ | सीमांचल के सवेंदनशील भू-राजनीति हमेशा से मेरी चिंता का कारण रही हैं तथा मैं निरंतर कई वर्षो से इन विषयों पर यथाशक्ति कार्य करता आया हूँ | वर्तमा न में वरिष्ट अधिकारीयों के आदेशानुसार संघठन में दिये गए कार्यो का तत्परता एवं निष्ठा से निर्वा हन कर रहा हूँ |

उद्देश्य

राजनीति को मैं सन्यास की तरह देखता हूँ | भारत माता को परम वैभव के शिखर पर ले जाने हेतु प्रतिबद्ध हूँ ।